सेवानिवृत हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लालमन को दी गई भावभीनी विदाई
सेवानिवृत हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लालमन को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लालमन को दी गई भावभीनी विदाई
– शिक्षक लालमन शिक्षण कार्य के अलावा कला, संगीत हर क्षेत्र में थे माहिर, शिक्षकों के लिए थे आईकॉन
चित्रकूट । चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लालमन को सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई । स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान कामतानाथ का चित्र देकर शाल ओढाकर फूल मालाओं से लाद दिया गया।
विद्यालय स्टाफ शिक्षक लालमन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर बहुत ही गहराई से व्याख्यान किया और उनकी कर्मठता की सराहना की । सभी शिक्षकों ने मुक्त कंठ से लालमन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभा, कलाओं की खान, मधुर भाषी कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और लगनशील प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व वाले लालमन की जितनी भी बड़ाई व प्रशंसा की जाए उतना कम ही है । हर कार्य को एक नया रूप देने, आकर्षक बनाने, समय से पूरा करने आदि कार्य बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ करने वाले चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के लालमन हैं इनकी सेवाएं विद्यालय को और मिलनी चाहिए ऐसी आशा सभी शिक्षक कर्मचारी और प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने जाहिर की। शिक्षकों ने लालमन के स्वागत में तरह-तरह के गीत सुना करके अपनी भावनात्मक अभिव्यक्ति देकर उनके क्रियाकलापों का बखान किया ।सभी शिक्षकों ने एक स्वर से यही कह रहे थे कि आईने जैसा व्यक्तित्व चित्रकूट इंटर कॉलेज के लिए मिलना मुश्किल है ।आज हम विद्यालय का जो श्रृंगार देख रहे हैं वह लालमन की रंग तूलिका का ही परिणाम है । प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि लालमन मेरे साथ अपने 20 वर्ष शिक्षण कार्य के बिताए जो विद्यालय परिवार के लिए एक आदर्श रहे हैं , किसी भी प्रकार के आयोजन में इनकी सहभागिता के बिना पूर्ण होना असंभव सा लगता रहा है, यहां तक कि शासन द्वारा आयोजित अनेक कार्यक्रमों में उनकी मांग हमेशा बनी रहती थी उन्होंने कार्यक्रम को सुंदर सा सुंदर बनाने और उसको सवारने का काम हमेशा किया इनका कार्य व्यवहार पूरे विद्यालय परिवार को बहुत ही मधुर और स्नेहभरा रहता रहा है। इस मौके पर हिंदी प्रवक्ता सुनील शुक्ला फूलचंद्र चंद्रवंशी ऋषि कुमार शुक्ला वीरेंद्र शुक्ला रामबचन सिंह डॉक्टर प्रदीप सिंह विवेक तिवारी रामेश्वर प्रसाद प्रजापति ज्ञानेंद्र चौधरी जय शंकर प्रसाद ओझा धीरेंद्र सिंह कुंवर प्रताप सिंह, सतीश रैकवार
कीर्ति मिश्रा रंजना सिंह रोशनी पांडेय लक्ष्मी देवी प्रीशु देवी विनय साहू शंकर प्रसाद यादव रमेश प्रसाद पुष्पेंद्र सिंह प्रदीप शुक्ला बाबूलाल वर्मा, शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा,इंद्र कुमार राधे श्याम पवन कुमार रामशरण आदि मौजूद रहे। विदाई समारोह का सफल संचालन प्रवक्ता विजय कुमार पांडेय द्वारा किया गया।
Subscribe to my channel


