पाकुड: सत्य सनातन संस्था मंदिर में बांटेगी फूल, बेल पत्र, दूध

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । स्थानीय सिद्धार्थ नगर स्थित बाबा नगेन्द्र नाथ मंदिर में रंजीत कुमार चौबे के अध्यक्षता में सत्य सनातन संस्था पाकुड़ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के भगतपाड़ा स्थित शिव मंदिर व रेलवे कॉलोनी चौक पर सावन के प्रत्येक सोमवारी को शिविर लगाकर श्रद्धालु के बीच सुबह सात बजे से दस बजे के बीच गंगाजल, दूध , फूल व बेल पत्र के अलावे मास्क का भी वितरण किया जायेगा। शिविर के सफल आयोजन को लेकर कार्यकताओ को जिम्मेवारी दी गई है। रेलवे कॉलोनी स्थित चौक में संस्था के कोषाध्यक्ष अमर कुमार एंव गौतम कुमार तथा भगतपाड़ा शिव मंदिर में संस्था के संयुक्त सचिव चंदन प्रकाश, तारक भगत व चंदन रक्षित को जिम्मेवारी दी गई है। शिविर में गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जाएगा। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने दी। मौके पर संस्था के राजेश यादव, तारक भगत, चंदन रक्षित, गौतम कुमार, अभिषेक कुमार, अभिनव कुमार रोहित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
Subscribe to my channel


