Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

काडों का किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार,लूटी गई राशि बरामद

काडों का किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार,लूटी गई राशि बरामद

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

स्लग:-लूट काडों का किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार,लूटी गई राशि बरामद।

एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत पिपरा थाना अंतर्गत लूट कांड का खुलासा कर लूटी सामान सहित आरोपी को गिरफ्तार करने की है।

पुलिस ने लूट कांड का खुलासा किया जिसमे तीन अपराधी को लूटी सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
SP, श्री शैशव यादव,ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले-17 -तारीख को पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा में एक कोयला व्यापारी के मुंशी दीपक कुमार,से हथियार दिखाकर अपराधियों ने दस लाख रुपए लूट लिए थे।
जिसके बाद पिपरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कांड का अनुसंधान शुरू किया।
SP, साहब के निर्देश पर SDPO, श्री कुमार इंद्रप्रकाश,सुपौल सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पता चला की कोयला व्यापारी के मुंशी दीपक कुमार, घटना के दिन ईट भट्ठे के मालिक संतोष सिंह से राशि कलेक्शन कर लौट रहा था।
जांच में संतोष सिंह का ड्राइवर राजकिशोर राम पर संदेह उत्पन्न हुई। जिसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ किया गया।
तो घटना का खुलासा हो गया।
ड्राईवर की निशानदेही पर उनके घर से लूट के एक लाख-63-हजार रुपए बरामद किया गया।
साथ ही उनके निशानदेही पर अन्य अपराधी निशिकांत कुमार, की गिरफ्तारी की गई।
जिसके घर से-01-लाख- 41-हजार रुपए बरामद किया।
बाद उसके निशानदेही पर अन्य अपराधी मुकेश कुमार,को गिरफ्तार किया गया।
उसके घर से-01- लाख लाख-09-हजार रुपए बरामद किए गए।
इस तरह लूट के कुल-04- लाख-13-हजार-650- रुपए बरामद किए गए । साथ ही लूटे गए बाइक के साथ तीन मोबाइल भी बरामद किया गया। बताया गया की घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com