BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहार

महिला ने पस्तपार थाना अध्यक्ष पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप। सहरसा में महिला ने एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।

महिला ने पस्तपार थाना अध्यक्ष पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप। सहरसा में महिला ने एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

 महिला ने पस्तपार थाना अध्यक्ष पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप। सहरसा में महिला ने एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।

 सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में एक महिला ने थाना अध्यक्ष विजय पासवान समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पामा पंचायत निवासी माला देवी ने पुलिस अधीक्षक सहरसा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मी उनके देवर प्रभाष कुमार को पकड़कर मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और घर में घुसकर मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि बाल पकड़कर घसीटा गया तथा लात-घूंसे और जूते से पिटाई की गई, जिससे वह बेहोश हो गईं।
मामले में महिला ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com