खैरार स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाये गए टिकट जांच अभियान में धरे गए अनियमित यात्रा करने वाले 82 यात्री

बांदा। दिनांक : 28.07.2026 को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (रेलवे मजिस्ट्रेट) श्री दिव्यकांत राठौर द्वारा खैरार रेलवे स्टेशन पर 04 ट्रेनों को रुकवाकर उनकी सघनता से जांच करायी गयी I जिनमें 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 11802 ग्वालियर –प्रयागराज एक्सप्रेस, 12176 चम्बल एक्सप्रेस तथा 64602 कानपुर-मानिकपुर मेमू शामिल रही I इस दौरान 21 टिकट जांच कर्मी की टीम द्वारा 05 रेल सुरक्षा बल तथा 06 राजकीय रेलवे पुलिस बल की सहायता से सभी गाड़ियों में गहनता से जांच की गयी I इस दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर उधर छिपते नजर आए तथा तथा उनके मध्य भय का माहौल रहा ।
जांच के दौरान पकडे गए सभी को निष्पक्षता से दण्डित किया गया I इस सघन टिकट जांच अभियान में 82 यात्री पकडे गए, जिनसे जुर्माना स्वरुप रु. 41730/- जुर्माना वसूला गयाI
जाँच के दौरान गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जांच की गयी I इस दौरान वाणिज्य विभाग की टीम का नेत्रित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
Subscribe to my channel