Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद एनसीसी कैडेटों के ह्रदय में जागृत करती है एकता एवं अनुशासन की भावना

Spread the love

“एनसीसी कैडेटों के ह्रदय में जागृत करती है एकता एवं अनुशासन की भावना “.. कर्नल प्रशांतपचौरी…आज कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा फिरोजाबाद के प्रांगण में एनसीसी कैडेटों का भव्य विदाई समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि कमांडिंगऑफिसर प्रशांत पचौरी 6 यूपी बटालियन, यशस्वी प्रबंधक बृजेश उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर एवं मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया। कमांडिंग ऑफिसर प्रशांतपचौरी ने कहा कि एनसीसी कैडेट एकता एवं अनुशासन में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। एनसीसी के माध्यम से छात्र एवं छात्राओ का चरित्र निर्माण एवं देश सेवा के लिए प्रेरित होते हैं। ।प्रबंधक बृजेश उपाध्याय जी ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से ही छात्रों के मन में देश सेवा के लिए भावनाएं जागृत होती हैं तथा उन्हें सेना में जाने का अवसर प्रदान होता है। सभी कैडिटोंने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को देखकर सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कमांडिंग ऑफिसर व प्रबंधक महोदय द्वारा कैडिटों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने आए हुए सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया ।इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी अमित उपाध्याय,cto कौशल शर्मा, एनएसएस अधिकारी सुनील जैन गोकुल चंद गौतम, शीरध्वज शर्मा, रामनिवास शर्मा ,जितेंद्र शर्मा, अमर तिवारी ,रिचा गुप्ता, सुरेश पचौरी, अजय, हिमांशु भारद्वाज ,हरिओमशर्मा,आदि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
*आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद से संवाददाता सुरेंद्र पाठक की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com