Breakingएक्सक्लूसिव

वजीरपुर राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय का निरीक्षण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बुलाया

सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय का निरीक्षण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बुलाया

Spread the love

महेश चन्द्र शर्मा,
वजीरपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय वजीरपुर में बुधवार को संभागीय आयुक्त सावरमल वर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों लगाई लताड़।जो कर्मचारी अनुपस्थित थे , उनके खाने लगाया क्रॉस लगाते हुए कर्मचारी ड्रेस व आई कार्ड के मिलने पर उनको इसके लिए निर्देशित किया गया। वही मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के बारे जानकारी ली। निःशुल्क दवा व मरीजों के बारे पूछा गया। वही मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के वैनर, बोर्ड तथा कार्य को लेकर कर्मचारियों को लगाई लताड़। वही चिकित्सालय में सीएमएचओ को बुलाया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड के मरीजों से पूछताछ की। वही कामकाज का निरीक्षण किया। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जानकारी ली गई है। यही योजना की गाइडलाइन नही है। दवाएं योजना के तहत नि:शुल्क दी जायेगी।योजना के बारे लोगों को जानकारी दे और भामाशाहों का सहयोग ले। मीडिया के माध्यम से योजना के बारे प्रकाशित करे। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिले।योजना का लाभ मिले। चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा प्रेक्टिस करने के साथ साथ एनपीए उठाने के सवाल पर कहा कि इसके बारे जानकारी नही है। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यवाही करेंगे।
उपखण्ड अधिकारी को किया निर्देशित
सम्भागीय आयुक्त ने उपखण्ड अधिकारी जवाहरलाल जैन को चिकित्सालय में चलने वाली मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जांच के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि आप चिकित्सालय को देखा करे। यहां की हालत देख रहे है। आपको चिकित्सालय के कर्मचारियों को निर्देशित करना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आए
वजीरपुर चिकित्सालय में संभागीय आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर चिकित्सालय की वस्तु स्थिति के बारे जानकारी लेकर सुधार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मसिंह मीणा ने कहा कि सम्भागीय आयुक्त ने चिकित्सालय का अवलोकन कर मुख्य मंत्री चिरंजीवी योजना के बारे जानकारी लेकर सुचारू रूप से लोगों को लाभान्वित करने के लिए कहा गया। चिकित्सक द्वारा बाहर की पर्ची के सवाल पर मीणा ने कहा कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी। एनपीए के सवाल पर कहा कि अभी तक मेरे पास इस संबंध में कोई शिकायत नही है। इस मामले जांच करेंगे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com