चित्रकूटधाम से खाटूश्यामजी तक विशेष आध्यात्मिक ट्रेन चलाने की मांग, बार संघ ने सौंपा ज्ञापन
चित्रकूटधाम से खाटूश्यामजी तक विशेष आध्यात्मिक ट्रेन चलाने की मांग, बार संघ ने सौंपा ज्ञापन

चित्रकूटधाम से खाटूश्यामजी तक विशेष आध्यात्मिक ट्रेन चलाने की मांग, बार संघ ने सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट।
भगवान श्री राम की पावन तपोभूमि चित्रकूटधाम से राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री खाटूश्यामजी तक विशेष आध्यात्मिक ट्रेन संचालित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस जनहितैषी पहल को लेकर बार संघ के अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से श्रद्धालुओं की सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए चित्रकूटधाम से खाटूश्यामजी तक सीधी रेल सेवा जल्द से जल्द शुरू करने का अनुरोध किया गया है।
श्रद्धालुओं और धार्मिक पर्यटन को मिलेगा लाभ
बार संघ अध्यक्ष विमल सिंह ने बताया कि चित्रकूट एवं आसपास के बुंदेलखंडी जनपदों से हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान जाते हैं। वर्तमान में सीधी रेल सेवा न होने के कारण यात्रियों को बार-बार ट्रेनें बदलनी पड़ती हैं, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सीधी आध्यात्मिक ट्रेन शुरू होने से जहाँ एक ओर यात्रियों का सफर सुलभ और सुरक्षित होगा, वहीं दूसरी ओर दोनों प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बीच धार्मिक पर्यटन को भी एक नया आयाम मिलेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में इस मांग का पुरजोर समर्थन किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान एडवोकेट प्रशांत सिंह, गौरव सिंह, विवेक सिंह, शिवपूजन पटेल तथा बार संघ के महासचिव विनोद सिंह सहित कई अन्य अधिवक्ता एवं क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel

