BreakingPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
Trending

बिजली, पानी, अन्ना जानवरों की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर किसानों के साथ समाजसेवी ने शुरू किया बिसंडा बिजली घर पर अनिश्चितकालीन अनशन

बिजली, पानी, अन्ना जानवरों की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर किसानों के साथ समाजसेवी ने शुरू किया बिसंडा बिजली घर पर अनिश्चितकालीन अनशन

Spread the love

बिजली, पानी, अन्ना जानवरों की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर किसानों के साथ समाजसेवी ने शुरू किया बिसंडा बिजली घर पर अनिश्चितकालीन अनशन

पूरा मामला बांदा जनपद के बिसंडा बिजली घर से सामने आया है जहां वर्तमान समय में किसान धान की नर्सरी बेड रोपाई में दिन रात संघर्षरत हैं किन्तु नहरों में पानी न आने से किसानों के पास मात्र विद्युत ही सहारा है पर इस समय बिजली विभाग ठेकदार सिर्फ खानापूर्ति कर शासन प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं ग्रामीण किसानों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने पूर्व में सम्बन्धित विभागीय कर्मचारी अधिकारियों सहित जिला प्रशासन मुख्यमंत्री पोर्टल जनप्रतिनिधियों को पत्र देकर दर्जनों बार सैकड़ों गांवों के लगभग 35 हजार किसान प्रभावित है शिकायतों को अधिकारी की सह पर बिना स्थलीय जांच के मनमुताबिक रिपोर्ट लगाकर शासन प्रशासन को गुमराह करते हुए किसानों को परेशान कर रहे हैं धान की नर्सरी अन्ना जानवरों के द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा रहा है साथ ही सड़को पर अन्ना गौवंशों घूमने से दुर्घटनाओं को दावत दिया जाता है जबकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है कि अन्ना गौवंशों को संरक्षित कराकर भरण पोषण कराया जाए किन्तु जिम्मेदार अधिकारियों के सिर पर जों नहीं रेंगने से गौवंशों सहित किसान दर दर भटक रहा है बुंदेलखंड बांदा में जल जीवन मिशन पूरी तरह से घरों में पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है जबकि जल जीवन मिशन के अधिकारियो के द्वारा कार्यालयों में बैठे बैठे दावा किया जा रहा है कि हर घर नल से पानी मिल रहा है किन्तु जमीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक सहित किसानों ने जनसमस्याओं की जिम्मेदारी अधिकारियों की हीलाहवाली की बात कही अनशन कारियों ने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों की उक्त गम्भीर जनसमस्याओं के समाधान हेतु आगे आने का आग्रह किया।
अनशनकारी किसानों की प्रमुख मांगें 1.बबेरू बिसंडा के मध्य बने 132 केवीए ग्रिड स्टेशन में तत्काल सबस्टेशन की स्थापना कराई जाए 2. लाइनमैनों की गैंग संख्या तत्काल बढ़ाई जाए 3. जलजीवन मिशन के अधिकारियो को जमीनी हकीकत पर हर घर पानी पहुंचाने एवं तोड़े गए मार्गों को तत्काल दुरुस्त किया जाए 4. बिसंडा प्रभारी अवर अभियंता को तत्काल हटाकर रेगुलर अवर अभियंता की तैनाती की जाए 5. खुले आम घूम रहे अन्ना गौवंशों को तत्काल संरक्षित करवाकर शासन की मंशानुरूप उनके भरण पोषण की व्यवस्था कराई जाए 6. पुरानी 11 हजार एवं घरेलू 440 बंद केविल रस्सो को तत्काल अभियान चलाकर पूर्णरूप से दुरुस्तीकरण कराई जाए 7. उर्वरक वितरण प्रणाली में संशोधन किया जाए जिससे किसानों को कृषि आवश्यकता अनुसार उर्वरक मिल सकें 8. शासन की मंशा अनुरूप कस्बों सहित किसानों को कमसे कम 20 घंटे विद्युत आपूर्ति निर्बाधरूप से मिल सकें।

इस मौके पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक के साथ चंद्रकेशन सिंह , राजधर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, बृजकिशोर पटेल, छोटेलाल पटेल, गया प्रसाद पत्रकार,मोहित, सचेंद्र, रामबहोरी शिक्षक, राजकरण पटेल, रामनरेश मौर्य, नवलकिशोर श्यामकिशोर पटेल, अशोक कुमार, रामबाबू, पवन त्रिपाठी, मुलायम यादव, पवन कुमार, संदीप, अंकित, रोहित, अर्जुन कुशवाहा, चंद्रकेशन आदि लोग मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com