फिरोजाबाद हमारी पहल पर हैंड्स फ़ॉर हैल्प ने की बबली की मदद, अब हो सकेगी पैर की सर्जरी
हमारी पहल पर हैंड्स फ़ॉर हैल्प ने की बबली की मदद, अब हो सकेगी पैर की सर्जरी

हमारी पहल पर हैंड्स फ़ॉर हैल्प ने की बबली की मदद, अब हो सकेगी पैर की सर्जरी।
*डॉ० ईशान भारद्वाज भी दे रहें है अपना विशेष सहयोग* बहुत बहुत आभार व धन्यवाद सुनील कुमार जी अध्यक्ष *हैंड्स फ़ॉर हैल्प (रजि.)अलीगढ़*
**************************** अलीगढ़ की संस्था हैंड्स फ़ॉर हैल्प को हमारे द्वारा सूचना प्राप्त होने पर *फिरोजाबाद* निवासी एक महिला जिसका नाम बबली देवी, उम्र 33 वर्ष है। पीड़ित के अनुसार बबली के परिवार का एक्सीडेंट एक वर्ष पहले हुआ था जिसमें बबली के दो बच्चे और माँ का दुर्भाग्यपूर्ण देहांत हो गया था। उसमें बबली का पैर भी काफी गंभीर रूप से घायल हुआ था। चूँकि आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अब तक उसके पैर का इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा था। अब बबली के पैर की सर्जरी होना अति आवश्यक है। बबली को हेपेटाइटिस – सी भी है।
पैर की हालत काफी खराब है। बबली के पैर का इलाज डॉ० दिनेश शर्मा सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन व डॉ०ईशान भारद्वाज के विशेष सहयोग से बबली के पैर का उपचार हो रहा है। बबली अब सही होकर अपने घर खुद अपने पैरों पर चलकर जा सकेगी। यह सब आपके सहयोग और आशीर्वाद से हो रहा है।
उपस्थित सदस्य:-सुनील कुमार(अध्यक्ष),डॉ०डी.के वर्मा आदि रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


