ढाई साल की मासूम पर हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।
ढाई साल की मासूम पर हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
ढाई साल की मासूम पर हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।
बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई साल की एक बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान गांव का ही 30 वर्षीय युवक उसे तौलिए से ढककर अगवा कर ले गया और पास की एक बाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।ग्रामीणों को शक होने पर जांच करने पर बच्ची को खून से लथपथ और बेहोश हालत में बाड़ी में पड़ी मिली। परिजनों ने तुरंत उसे सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके निजी अंगों पर गंभीर चोटें हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। बच्ची फिलहाल होश में है, लेकिन उसका इलाज जारी है।सहरसा साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर 3:30 बजे अस्पताल से सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया इसे दुष्कर्म का मामला मानते हुए एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ शुरू कर दी गई है, एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Subscribe to my channel
