BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

सहरसा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई, अंचलाधिकारी समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

सहरसा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई, अंचलाधिकारी समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

सहरसा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई, अंचलाधिकारी समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

खबर बिहार के सहरसा से, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में अंचलाधिकारी सहित पांच लोग घायल हो गए हैं।
घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा पुल के पास की है, जहां एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत सहरसा के गांधीपथ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी अंचल के अंचलाधिकारी भी शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, पांच में से दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।
घायलों के परिजन अमित कुमार ने बताया कि सभी लोग सदर थाना क्षेत्र के महरथा गांव के रहने वाले हैं और एक शादी समारोह में शामिल होकर स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भौरा पुल के पास वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन रेलिंग से टकरा गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com