परीक्षा देने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत, हाइवा की टक्कर से गई जान, सड़क जाम
परीक्षा देने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत, हाइवा की टक्कर से गई जान, सड़क जाम

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार, 8877760777
परीक्षा देने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत, हाइवा की टक्कर से गई जान, सड़क जाम
सौर बाजार थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र मोहम्मद अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हनुमाननगर निवासी था और साइकिल से अपने विद्यालय परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सौर बाजार मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीरोमाइल चौक पर अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम श्रेयांश तिवारी, एसडीपीओ आलोक कुमार और ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर तथा मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद हाइवा को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
Subscribe to my channel



