BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

सहरसा में आईपी गुप्ता ने BJP की सराहना, बोले भ्रष्ट अफसरों पर होगी कार्रवाई

सहरसा में आईपी गुप्ता ने BJP की सराहना, बोले भ्रष्ट अफसरों पर होगी कार्रवाई

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 8877760777

सहरसा में आईपी गुप्ता ने BJP की सराहना, बोले भ्रष्ट अफसरों पर होगी कार्रवाई

सहरसा में आयोजित स्वागत सह अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक आईपी गुप्ता ने भाजपा की खुलकर तारीफ की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार आने वाली है और लंबे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी अब डर के कारण दिल्ली भागने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे यह जानकारी है कि कौन-कौन से अधिकारी गलत कामों में शामिल हैं और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईपी गुप्ता ने विश्वास जताया कि नई सरकार बनने के बाद बिहार में बेहतर काम देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी यह न सोचे कि उसके ऊंचे स्तर पर संपर्क हैं, इसलिए वह बच जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि सहरसा के विकास में बाधा डालने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com