BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें
सबसे अधिक प्रश्न पूछने वाले विधायक आईपी गुप्ता का हुआ नागरिक अभिनंदन
सबसे अधिक प्रश्न पूछने वाले विधायक आईपी गुप्ता का हुआ नागरिक अभिनंदन

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 8877760777
सबसे अधिक प्रश्न पूछने वाले विधायक आईपी गुप्ता का हुआ नागरिक अभिनंदन
सहरसा शहर के पूजा बैंकट हॉल में बुधवार को सहरसा विधायक इंजीनियर इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। 18वें विधानसभा सत्र में सबसे अधिक प्रश्न पूछने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने विधायक के सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में सहरसा की कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। अपने संबोधन में विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि वे जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं और सहरसा के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
Subscribe to my channel



