Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
गढवा नगद राशि सहित जेवरात भी ले उड़े चोर

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत चौखड़ी गांव निवासी अनिल राम के घर से बीतेरात्री पीएम आवास के चालीस हजार रुपए सहित पिता की पेंशन दस हजार व लगभग पचास हजार की जेवरात तथा अनेकों साड़ी ले उड़े अज्ञात चोर।
घटना की जानकारी देते हुए भुक्तभोगी अनिल राम ने बताया कि वह खेतो में काम करने पाही पर गए हुए थे। उसके बाद घर पहुंचे तो सारे सामान बिखरा हुआ दिखा व घर के सारे ताला टूटे हुए थे।
उक्त ख़बर आग की तरह पूरे गांव में फैल गया।
सूचना मिलते ही मौके पर यूवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने पहुंच कर जायजा लिया। भुक्तभोगी अनील राम ने बताया कि सरपंच को जानकारी दे दी गई है। साथ ही दिनेश कुमार ने कुमार ने कहा कि तुरन्त जा कर थाने में आवेदन दिया जाएगा। व कांडी थाना प्रभारी से चोरों को बहुत जल्द गिरफ्त में लेने की विश्वाश रखता हु ।
Subscribe to my channel



