सहरसा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 234 सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न।
सहरसा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 234 सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न।

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
सहरसा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 234 सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न।
सहरसा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 234 प्रशिक्षु सिपाहियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर परेड में हिस्सा लिया। प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। समारोह में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष, सहरसा एसपी हिमांशु, सीडीपीओ आलोक कुमार, मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी कुमार आशीष एवं एसपी हिमांशु ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रदर्शन की सराहना की। अधिकारियों ने नवसिपाहियों को सफल प्रशिक्षण के लिए बधाई देते हुए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। समारोह में पुलिस विभाग के कई पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


