BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending
आपरेशन मुस्कान फेज-09 में 51 खोए मोबाइल लौटाए, सहरसा पुलिस ने बिखेरी मुस्कान
आपरेशन मुस्कान फेज-09 में 51 खोए मोबाइल लौटाए, सहरसा पुलिस ने बिखेरी मुस्कान

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
आपरेशन मुस्कान फेज-09 में 51 खोए मोबाइल लौटाए, सहरसा पुलिस ने बिखेरी मुस्कान
सहरसा पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत एक बार फिर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। ऑपरेशन मुस्कान फेज-09 के तहत सहरसा पुलिस ने 51 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार फेज-01 से फेज-09 तक कुल 476 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 81 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
Subscribe to my channel