Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी द्वारा पुलिस लाइन्स फिरोजाबाद स्थित सभागार में एक अपराध गोष्ठी का आयोजित की गई

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

*आज दिनाँक 03-04-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी द्वारा पुलिस लाइन्स फिरोजाबाद स्थित सभागार में एक अपराध गोष्ठी का आयोजित की गई । गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण के साथ- साथ समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी आदि उपस्थित रहे । महोदय द्वारा गोष्ठी के दौरान लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित को समुचित निर्देश दिये गये ।*
*जनपद में चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों जैसे अवैध शराब, अवैध शस्त्र बरामदगी, वांछित अभियुक्त / वारंटी / ईनामियाँ / टॉप-10 / गैंगस्टर / हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं फरार अपराधियों पर पुरस्कार घोषित करते हुए सम्पति की कुर्की करने की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । जनपद में हत्या, लूट, अपहरण के ऐसे मामले जो अभी तक अनवर्क आउट है टीम बनाकर उनका जल्द खुलासा करते हुए, अवैधानिक कार्यों में संलिप्त अपराधियों, सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, चोर व लुटेरों, बैंक में लूट करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चिन्हित कर एवं महिला सम्बन्धी अपराध पर गम्भीरता से कठोर कार्यवाही करने तथा सीएम हेल्पलाइन/ आईजीआरएस से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।*
*तत्पश्चात महोदय द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल स्वंय पहुँचकर उच्च प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण करायेंगे एवं इसकी सूचना कन्ट्रोल रुम एवं उच्चाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से देंगे । साथ ही पीड़ित व थाने पर आने वाले प्रत्येक आमजन के साथ मधुर व्यवहार करेंगे एवं उनकी समस्या का त्वरित निदान करेंगे ।*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com