राशिद-तेवतिया का दम, आखिरी ओवर में जड़े 4 छक्के, गुजरात ने हैदराबाद को हराया

*राशिद-तेवतिया का दम, आखिरी ओवर में जड़े 4 छक्के, गुजरात ने हैदराबाद को हराया*
GT vs SRH IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग में 27 अप्रैल को एक शानदार मुकाबला देखने को मिला. गुजरात टाइटन्सने आखिरी बॉल पर छक्का मारकर सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से मात दी. 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर राशिद खान ने छक्का लगाया और अपनी पुरानी टीम को ही मात दे दी. हैदराबाद ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 195 रन बनाए थे, लेकिन ये स्कोर भी कम पड़ गया. जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर गुजरात टाइटन्स को सातवीं जीत दिलाई। गुजरात टाइटन्स ने अभी तक आठ मैच खेले हैं और महज एक मैच में हार का सामना किया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के सिर ऑरेंज कैप सजती है, वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी पर्पल कैप से नवाजा जाता है।
Subscribe to my channel

