सुपौल बिहार अज्ञात बेखौफ अपरधियों ने गोली मारकर की वृद्ध की हत्या
अज्ञात बेखौफ अपरधियों ने गोली मारकर की वृद्ध की हत्या

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के लतोना उत्तर पंचायत के कसहा वार्ड नं0-04-में अज्ञात बैखोफ अपराधियों द्वारा नींद में सोए वृद्ध को गोली मारकर हत्या करने की है।
मृतक के परिजनों ने बताया की रात्रि समय खाना खाकर सोने चला गया था।
सुबह आकर देखा तो पता चला की किसी ने आकर गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।
हालांकि कुछ परिजनों ने बताया की वर्षों पूर्व में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा झंझट भी हुआ था।
कोई भी परिजन खुल कर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।
वहीं दूरभाष पर सम्पर्क कर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, से घटना के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की सूचना मिली की थाना क्षेत्र अंतर्गत लतोना उत्तर पंचायत के वार्ड नं0-04- का रहनेवाला जगदीश यादव,उम्र करीब-62-वर्ष है।
अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
सूचना मिलते हीं घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सुपौल सदर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हालांकि हत्या की कोई सुराग अभी हाथ नहीं लगी है।
कानूनी जांच प्रक्रिया जारी है।
रोते बिलखते परिजन।
बाईट:-मृतक के परिजन।
Subscribe to my channel


