BreakingPublicउत्तरप्रदेश
Trending

डॉ. नितेश उपाध्याय ने बिहार राज्य सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया चित्रकूट का गौरव

डॉ. नितेश उपाध्याय ने बिहार राज्य सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया चित्रकूट का गौरव

Spread the love

डॉ. नितेश उपाध्याय ने बिहार राज्य सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया चित्रकूट का गौरव

– जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महेंद्र कुमार उपाध्याय के बेटे हैं डॉक्टर नितेश उपाध्याय

चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट के इतिहास विभाग के अध्यक्ष एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र कुमार के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. नितेश उपाध्याय ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक (हिन्दी) चयन परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से समूचे परिवार, चित्रकूट के प्रबुद्धजन, शुभचिंतकों तथा समस्त संबंधियों में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है।
डॉ. नितेश उपाध्याय की शैक्षणिक यात्रा प्रारम्भ से ही उत्कृष्ट उपलब्धियों से परिपूर्ण रही है। वर्ष 2016 में उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय तथा दिल्ली विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में परास्नातक की परीक्षा में विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर उन्हें चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।
इसके उपरान्त उन्होंने 2018 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की पी-एच.डी. प्रवेश परीक्षाओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2024 में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में पी-एच.डी. की उपाधि अर्जित की। शोधकार्य पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सतना, म. प्र. में एक वर्ष तक अतिथि प्रवक्ता के रूप में अध्यापन करते हुए विद्यार्थियों के बीच अपनी विद्वत्ता और समर्पण का परिचय दिया।
बिहार राज्य में सहायक प्राध्यापक पद पर प्रथम स्थान के साथ चयन न केवल डॉ. नितेश उपाध्याय की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह चित्रकूट तथा समूचे प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी यह सफलता परिश्रम, अनुशासन, प्रतिभा और सतत साधना का प्रेरक उदाहरण है।
समस्त चित्रकूटवासी, उनके गुरुजन, मित्र एवं शुभचिंतक इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी भविष्य की मंगलकामना करते हैं।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com