Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा रमेश चंद्र राणा बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

Spread the love

 

सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष जी

सहरसा जिला के पतरघट
प्रखंड के धबोली पंचायत के मुखिया रमेश चंद्र राणा ने निर्विरोध मुखिया संघ के अध्यक्ष बने प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। प्रखंड में नवनिर्वाचित ग्यारह पंचायत के मुखिया सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के लिए मुखिया संघ की हुई बैठक में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 11 नवनिर्वाचित मुखिया ने भाग लिया। जिसे सभी मुखिया ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पर चयनित घोषित किया है। संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में शामिल मुखिया और अन्य लोगों ने माला पहनाकर उनको बधाई दी। इनके अलावे उपाध्यक्ष पद पर पस्तपार पंचायत के मुखिया रीना देवी को चेयानित निर्विरोध किया गया। अन्य मुखिया को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रखंड संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर जोर रहेगा। प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य पूरे किए जायेंगे और नागरिकों की हरसंभव मदद की जायेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधा पर मुख्य फोकस रहेगा।
मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख पति जयकांत यादव जिला परिषद सदस्य डॉक्टर मिथिलेश राणा उर्फ मुन्ना यादव,जिला परिषद सदस्य मनोज पासवान, पूर्व जिला परिषद रवींद्र यादव,सरपंच विशुनदेव यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, चंद्रकिशोर यादव, राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष भीखा पासवान, महेंद्र चरण जी ,रमन कुमार,बचनदेव यादव, ग्यारह पंचायत के तमाम नव निर्वाचित मुखिया एवम जिला परिषद सदस्य और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com