Breakingअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवक्राइमबाँदा

बाँदा : माह की गर्भवती विवाहिता महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Spread the love

योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के घुरौंडा गांव में सात माह की गर्भवती युवती ने शनिवार रात कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। गिरवा थाना क्षेत्र के घुरौंडा गांव निवासी मिथिलेश पत्नी सदाशिव उम्र 20 वर्ष का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। ससुराली जन मायके वालों को सूचना देने के बाद अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। कि तभी मायके वालों ने रोकते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।मृतका के पति का कहना है कि मिथलेश ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। कारण अज्ञात है। मृतका के चाचा रामकिशोर निवासी पड़रिया गांव छतरपुर ने बताया कि उसने अपनी भतीजी की शादी एक वर्ष पहले जून में की थी। 7 माह की गर्भवती थी आरोप लगाया कि दामाद का किसी महिला से अवैध संबंध है। भतीजी इसका विरोध करती थी विरोध के चलते उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया।उसने पुलिस से शिकायत कर जांच की मांग करते हुए करवाई की मांग की है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com