BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

बेकाबू ट्रैक्टर पेड़ से टकराया चालक की दर्दनाक मौत

बेकाबू ट्रैक्टर पेड़ से टकराया चालक की दर्दनाक मौत

Spread the love

लोकेशन   सहरसा
संवाददाता   विकास कुमार 7545820714

बेकाबू ट्रैक्टर पेड़ से टकराया चालक की दर्दनाक मौत

सहरसा जिले में सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बिहरा थाना क्षेत्र के पुरीख गांव के पास की है, जहां सुपौल की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टिपिया टोला पंचगछिया निवासी ट्रैक्टर चालक संतोष शर्मा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com