Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
नगला सिंघी क्षेत्र के सियरदेवी देवी माता पर मेला लगाया गया
नगला सिंघी क्षेत्र के सियरदेवी देवी माता पर मेला लगाया गया

टूंडला फिरोजाबाद
नगला सिंघी क्षेत्र के कोट कसौंदी स्थित माता सीयर देवी पर बुधबार को मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रैला आना शुरू हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलिंग लगाई गई थी, कई थानों का फोर्स लगाया गया था। शाम तक देवी के मंदिर पर पैर रखने तक को जगह नहीं मिली। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
आयोजकों द्वारा भीड़भाड़ को देखते हुए बेरीकेडिंग लगाई गई थी। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी इस मेले में देवी के दर्शनों को पहुंची। मेले में झूलों के अलावा विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई थीं। छोटे बच्चों को लेकर मेला देखने पहुंची महिलाओं के बच्चे बिछड़ गए। आयोजक कमेटी द्वारा लगातार अनाउंस कराया जा रहा था।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



