दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।
*ANCHOR :-* दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यंत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन संयुक्त कृषि भवन परिसर, सहरसा में किया गया।मेला का उद्धघाटन श्री ज्योति कुमार प्रभारी जिला अधिकारी श्री आदित्य नारायण राय, संयुक्त निदेशक सहरसा प्रमंडल सहरसा श्री ज्ञानचंद शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा सहरसा, श्री योगेंद्र लाल जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहरसा, एवं प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा कृषि यंत्रीकरण योजना के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई इस संबंध में बताया गया कि कृषि यंत्रीकरण योजना में इस वर्ष कुल 108 विभिन्न प्रकार के यंत्रों पर अनुदान दे है जिसमें खेत की जुताई, बुआई, निकाई, सिंचाई कटाई,दौनी इत्यादि तथा गन्ना एवं उधान से संबंधित कृषि यंत्र सम्मिलित हैं अनुदानित दर पर कृषि यंत्र क्रय करने हेतु इच्छुक किसानों से ऑनलाइन आवेदन कृषि विभाग के वेबसाइट पर दिनांक 10 -11-2023 तक प्राप्त हुए विभागीय निर्देश के आलोक में दिनांक 28-11-2023 को लॉटरी प्रक्रिया से चयनोपरांत 28 विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर कुल 395 स्वीकृति पत्र निर्गत किए गए जिसे प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित शिक्षकों को हस्तगत कर दिया गया है। प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री ज्योति कुमार द्वारा कृषि यंत्रीकरण मेला में उपस्थित सभी शिक्षकों से आह्वान किया गया कि मेले में विभिन्न प्रकार के यंत्र उपलब्ध है जिसे आप लोगों द्वारा अपने आवश्यकता के अनुरूप करें कर प्रयोग किया जा सकता है जिससे कृषि कार्य सुगम होगा एवं इससे श्रम संसाधन की बचत के साथ–साथ लागत में कमी आयेगी।
Subscribe to my channel



