Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट : जिला कांग्रेस कमेटी ने आन्दोलन किया

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कर्वी विधानसभा अंतर्गत शहीद स्मारक एलआईसी चौराहे से ट्रैफिक चौराहा होते हुए पटेल तिराहा पेट्रोल पंप धतूरहा चौराहा से कचहरी होते हुए स्थित कचहरी पार्क तक भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ पैदल मार्च निकाला गया ! जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 09 अगस्त को अगस्त क्रांति के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था ! आजादी के दीवाने आज कांग्रेस पार्टी उसी अगस्त क्रांति को बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार और सरकार की तानाशाही के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ आज शहर के प्रमुख मार्गो में जुलूस निकाला गया !
कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे ने कहा आज पूरे देश का अन्नदाता किसान, महिलाएं, व्यापारी, नौजवान मजदूर यह सभी लोग भाजपा सरकार से परेशान है ! यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है आम जनमानस की नहीं यह केवल उद्योग पतियों के हित में फैसला लेती है और गरीब किसान बेहाल है महिलाओं पर अत्याचार इस सरकार में बड़ा है हाथरस की घटना हो या दिल्ली की घटना हो किसान आंदोलनरत है यह सरकार जुमलो की सरकार है कांग्रेस पार्टी गरीब किसान मजदूर के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेसी कार्यकर्ता आम जनमानस के लिए हमेशा सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा !
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला सचिव / फ्रंटल संगठन प्रभारी विजय मणि त्रिपाठी, जिला सचिव कुलदीप द्विवेदी, जिला महासचिव कालीचरण राजपूत, जिला सचिव पवन रजक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी संपत पाल, श्रवण शुक्ला, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव अकबरी बेगम, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरू गुप्ता, विनीता, सुनीता, बतासिया, प्रेमा, चुनवाद प्रसाद, अरविंद प्रताप वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लतीफ खान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विपिन पांडे, यमुना शुक्ला, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष कर्वी जगजाहिर सिंह पटेल, पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष कामता प्रसाद द्विवेदी, ब्लॉक महासचिव महेंद्र शुक्ला, सविता पाल, प्रदेश सचिव व्यापार प्रकोष्ठ प्रशांत गुप्ता, नगर अध्यक्ष मानिकपुर प्रदीप अग्रहरी, राजू खान, सजरूर खान, मोहित गौतम, विकास त्रिपाठी, हीरो त्रिपाठी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रंगनाथ मिश्रा, सुखेंद्र वर्मा, रेखा कोल, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, मयंक तिवारी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनय पाल, मानवेंद्र पटेल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हरिहर सहाय विश्वकर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ राकेश वर्मा, अजय सुख, अजय पटेल, इंद्रजीत उपाध्याय, फूल सिंह, भरत मिश्रा, अंकित शुक्ला, डॉक्टर मंजूर प्रदीप मौर्या, शारदा गौतम, धर्मेंद्र वर्मा, रुकमणी, गौरा, पियरिया, राजकुमारी, संध्या, बिंदा, मलखान सिंह, शिव विलास मिश्रा, दीपक बर्मा, ओम नारायण मिश्रा, हिमांशु यादव, विनय बर्मा, अनूप मिश्रा, अंकित मिश्रा, विनीत गौतम, मुन्ना वर्मा आदि सैकड़ों कांग्रेस जन / कार्यकर्ता न्याय पंचायत कमेटी के साथ मौजूद रहे !

मन्डल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com