Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जमीनों को फर्जी तरीके से बेचने वाले गेंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

जमीनों को फर्जी तरीके से बेचने वाले गेंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

जमीनों को फर्जी तरीके से बेचने वाले गेंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

जनपद मथुरा की थाना जैंत पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर फर्जीवाड़ा कर जमीन के फर्जी बैनामा कराने वाली गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वृंदावन व आसपास के क्षेत्रों में काफी समय से खाली जगह को तलाशते थे और उन्हें चिन्हित कर उसके मालिक का पता करके फर्जी वसीयत तैयार करके आपस में क्रेता विक्रेता व गवाह बनकर रजिस्ट्री कराते थे और फर्जी चेक रजिस्ट्री में अंकित करते थे उसके बाद फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर लोगों को जमीन दिखाकर फिर से फर्जी बैनामा करते थे तथा फर्जी रजिस्ट्री को दिखाकर बैंकों से लोन भी लेते थे ऐसे ही है आरोपियों को जेत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने दीपांशु उर्फ अन्नू, सोनू कुमार, सोहन सिंह, भरत सिसोदिया, बृजेश चौहान, राजू उर्फ राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि उनके पास जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत आई थी जिसमें शिकायतकर्ता का कहना था कि जिस जमीन का वह खुद केयरटेकर है उसी जमीन को कुछ लोग मुझे बेचना चाह रहे हैं जिस पर एसएसपी द्वारा इस मामले की जांच करवाई गई तो इस गैंग का भंडाफोड़ हो गया और जेत पुलिस ने इस गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी द्वारा यह भी बताया गया कि इसी तरीके से एक विदेशी महिला की जमीन के फर्जी कागजात तैयार करा कर उस जमीन को इस गैंग के सदस्यों ने वेचा था

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com