Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
फिरोजाबाद वार्ड नंबर २ कच्चा टूंडला/मस्जिद रोड पर संचारी रोग नियंत्रण हेतु एक खुली बैठक का आयोजन

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
आज दिनांक २२/४/२२ को वार्ड नंबर २ कच्चा टूंडला/मस्जिद रोड पर संचारी रोग नियंत्रण हेतु एक खुली बैठक का आयोजन सभासद प्रतिनिधि संजय मेवाती की अध्यक्षता में एवं विजय कुमार, सुनील टैगोर ( नोडल अधिकारी ) नगर पालिका परिषद टूंडला की देख रेख़ में की गई । उक्त बैठक में लोगों से सफाई व्यवस्था में सहयोग, सुझाव की अपील की गई एवं आस पास जल भराव ,कचरा जमा न होने देने की व खुले में शौच ना जाने हेतु हिदायत दी गई ।
Subscribe to my channel


