भवनाथपुर वंशीधर नगर गढ़वा दशहरा की खुशी बदली मातम में मछली पकड़ने गए चार यूवकों को डूबने से हुई मौत

भवनाथपुर से संवाददाता शिव कुमार की रिपोर्ट

बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 के बभनी खाड डैम में मछली मारने उतरे चार लोगों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात्रि 9:00 बजे की बताई जा रही है।
मछली मारने गए 9 युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नयाखाड गांव के 9 युवक एक साथ मछली मारने के लिए बभनी खाड डैम में गए थे।इसी दौरान चार युवक पानी में डूब कर मछली मार रहा था वही तीन युवक मछली का जाल पकड़ा हुआ था।
जबकि दो युवक पानी में मछली मार रहे युवकों को लाइट दिखा रहा था। इसी बीच पानी में मछली मार रहे चार युवक सिंचाई के लिए बनाए गए निर्माणाधीन नहर के माध्यम से फाटक के में घुस गए। घुसने के कुछ देर बाद भी वापस नहीं लौटे। वही साथ में गए अन्य साथी ने देखा की कोई आवाज नहीं मिल रहा है तो तीन लोगो ने घुस कर देखने का प्रयास किया। हालाकि दम घुटने की स्थिति में तीनों लोग बाहर निकल गए और आस पास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दिया। सूचना के बाद उक्त स्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
उधर घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने घटना होने की पूरी जानकारी ली। इसके बाद डैम का फाटक खुलवाया वही फाटक खुलने के बाद फाटक ने नीचे फसे चार युवकों का शव डैम के पानी का तेज बहाव से निर्माणाधीन नाहर के बहार निकला गया। इसके बाद चारों युवकों को पुलिस ने अपनी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। उधर घटना होने के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इधर घटना के प्रत्यक्षदर्शी नयाखाड निवासी रविंद्र उरांव, गुड्डू उरांव, नवलेश उरांव ने बताया कि हम सभी 9 लोग बभनी खाड डैम में मछली मारने आए थे। इसी दौरान डैम के फाटक के नीचे चार लोग मछली मारने का जाल लेकर घुसे। घुसने के काफी देर होने के बाद चारों लोग बाहर नहीं निकले। हालांकि हम लोगों ने इधर से आवाज देते रहे लेकिन उधर से कोई आवाज नहीं आई। तो हम लोगों भी घुसने का प्रयास किया। लेकिन हमलोगो का भी दम घुटने लगा। तो हम लोग बाहर निकल गए और आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दिया।
पानी में डूबने से इन लोगों की हुई मौत…
घटना में मृतक बबलू उरांव 24 वर्ष, नागेंद्र उरांव 35 वर्ष, अनिल उरांव 20 वर्ष, अमरेश कुमार 15वर्ष का नाम शामिल है। जबकि उनके साथी नवलेश लकड़ा, गुड्डू उरांव, रविंद्र उरांव, सोनू उरांव नरेश उरांव का नाम शामिल है।
Subscribe to my channel



