Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव बिछिया के तौरा नहर के समीप खेत पर काम करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई

बिछिया के तौरा नहर के समीप खेत पर काम करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई

Spread the love

बिछिया (उन्नाव ) !

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट

बिछिया के तौरा नहर के समीप खेत पर काम करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई ! जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया ! परिजनों के द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को विच्छेदन गृह भेजा है !
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तौरा नहर के पास कल्लू मुन्ना के खेतों पर ट्रैक्टर रोटावेटर से जुताई का कार्य किया जा रहा था खेत पर ही मासूम खेल रहा था जो रोटावेटर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई !
मिली जानकारी के अनुसार सक्षम उम्र 5 वर्ष पिता रंजीत कुमार माता रेखा जो गुरु सहाय खेड़ा सेरसा नवाबगंज के रहने वाले हैं ! रेखा का मायका खत्रीनखेड़ा असोहा ब्लाक में बच्चू लाल के घर पर है रेखा अपने मायके अपने माता-पिता से मिलने आई थी आज सुबह लगभग 11:00 खेतों पर जुताई को लेकर वह भी अपने माता-पिता के साथ अपने बेटे को लेकर खेतों पर चली गई जहां पर रोटावेटर से कार्य किया जा रहा था अचानक रोटावेटर की चपेट में आ जाने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर मालिक से पूछताछ करने में जुटी है ! वही ग्रामीणो ने बताया कि ट्रैक्टर चालक माना निवासी तौरा मौके से फरार हो गया !!

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com