चित्रकूट जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के तहसील मानिकपुर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर चित्रकूट उत्तर प्रदेश में दिनांक 02 09 2022 से 03 09 2022 संकुल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में विभिन्न नवोदय विद्यालय के 12 टीमों ने भाग लिया कुल 132 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया मुख्य आर्बिटर श्री विनीत राज तिवारी तथा अन्य सहायक आर्बिटरो की देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न कराई गई 12 छात्र तथा 12 छात्राएं क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए समापन सभा के मुख्य अतिथि श्री प्रमेश श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी मानिकपुर उत्तर प्रदेश रहे मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य श्री आलोक त्रिपाठी जी ने किया इसके बाद प्रमेश श्रीवास्तव उप जिला अधिकारी मानिकपुर के द्वारा चयन छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य श्री श्याम किशोर त्रिपाठी जी ने समापन किया बहुत ही भव्य कार्यक्रम शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ इस मौके पर विद्यालय के सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं अभिभावक विद्यालय स्टाफ पुलिसकर्मी सहित आम जनमानस उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


