सहरसा बिहार सौरबाजार सीएचसी में व्यवस्था लाचार, मरीज परेशान
सौरबाजार सीएचसी में व्यवस्था लाचार, मरीज परेशान

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले अन्तर्गत नगर पंचायत स्थित सीएचसी सौरबाजार में लचर व्यवस्था से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रहा। बिहार सरकार के नितीश कुमार लगातार दावेकर रही हैं। बतादे कि सीएचसी सौरबाजार में स्वास्थ्य सुविधाएं चाक चौबंध कर दिए गए हैं। लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। सीएचसी सौरबाजार की व्यवस्था आज भी पूरी तरह से बदहाली की तरफ बढ़ रही हैं। भर्ती मरीज के स्वास्थ्य पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एएनएम के द्वारा महिला मरीज से राशि की वसूली की जाती हैं। लेकिन सीएचसी प्रभारी नजर अंदाज किए रहा करते हैं। पूराना सीएचसी का एक कमरा किराये पर लगा दिया है जिससे लोगों के बीच तरह तरह के चर्चा हो रही हैं। सूत्रों के जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार सीएचसी में कम रहा करते हैं। दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Subscribe to my channel



