Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

पर्यटन विकास सुविधा केंद्र व रुर्वन उद्यमिता प्रशिक्षण विकास केंद्र मऊ का निरीक्षण

पर्यटन विकास सुविधा केंद्र व रुर्वन उद्यमिता प्रशिक्षण विकास केंद्र मऊ का निरीक्षण

Spread the love

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्वन मिशन के अंतर्गत, विकासखंड मऊ के अंतर्गत पर्यटन विकास सुविधा केंद्र व रुर्वन उद्यमिता प्रशिक्षण विकास केंद्र मऊ का निरीक्षण जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद ने किया । उन्होंने पर्यटन विकास सुविधा केंद्र में कराए जा रहे कार्य के संबंध में कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देशित किया कि पाउडर कोटिंग, फाउंटेन, लाइट, रेलिंग को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई जल्द से जल्द कराएं यह भी निर्देशित किये कि रिटर्निंग वॉल में रेलिंग लगवाएं, कार्यदाई संस्था को निर्देशित किए कि पर्यटन सुविधा केंद्र को जल्द से जल्द इस मंथ पूरा कराएं । तत्पश्चात उन्होंने रूर्वन उद्यमिता प्रशिक्षण विकास केंद्र का भी निरीक्षण किय उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किये कि पहले निर्माणधीन विल्डिंग को पूरा कराएं बाद में फिर पार्किंग कराएं। उन्होंने फ्लोरिंग, स्टोन, फॉल सीलिंग, लाइटिंग, पेन्टिग का जो कार्य बचा है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराएं ।उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि शासन की मनसा अनुरूप व समय सीमा के अंदर इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराएं किसी प्रकार लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मऊ श्री राकेश कुमार पाठक, उपायुक्त एनआरएलएम श्री ओपी मिश्रा खंड विकास अधिकारी श्री राम जी मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीराम फल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*जिला संवाददाता पं राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com