सहरसा बिहार वार्ड सचिव चयन मे धांधली को लेकर ग्रामीणो ने पंचायतीराज पदाधिकारी को सौपा ज्ञापन गोरदह का है मामला
वार्ड सचिव चयन मे धांधली को लेकर ग्रामीणो ने पंचायतीराज पदाधिकारी को सौपा ज्ञापन गोरदह का है मामला

रिपोर्ट विकास कुमार
सहरसा
जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरदह वार्ड नंबर 4 के क्रियान्वयन समिति सचिव के चयन हेतु 18 जून को वार्ड सभा निर्धारित किया गया। इसके पूर्व भी वार्ड सभा का आयोजन वार्ड नंबर 4 मध्य विद्यालय चौराही को छोड़कर पोषक क्षेत्र से बाहर वार्ड नंबर 5 स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गोरदह कबैया किया गया था।जहां वार्ड सभा के लिए उपयुक्त नहीं है।जिस आलोक में वार्ड नंबर 4 के मतदाता सहित वार्ड सदस्य एवं स्थानीय पंच भी प्रखंड विकास पदाधिकारी सलखुआ सहित वरीय पदाधिकारी को आपति की आवेदन दिया था। इसे दरकिनार कर मेलो साजिश के तहत 18 जून को वार्ड सदस्य ग्राम कचहरी पंच एवं स्थानीय मतदाता की अनुपस्थिति में वार्ड क्रियान्वयन समिति सचिव का चयन किया गया है। जो सरासर नियम के विरुद्ध है। वार्ड सदस्य विलक्षण देवी एवं पंच पिंकी देवी ने बताया कि पोषक क्षेत्र से बाहर अन्य वार्ड में जान माल की सुरक्षा को देखते हुए हम लोग उपस्थित नहीं हुए। हम सब पोषक क्षेत्र एवं मतदान केंद्र वार्ड नंबर 4 स्थित मध्य विद्यालय चौराही में वार्ड सभा की तिथि 18 जून को उपस्थित रहे लेकिन पर्यवेक्षक अपने मनमर्जी मुताबिक कार्य किए। जो साजिश के तहत पहले से तय था।ग्राम पंचायत गोरदह वार्ड नंबर 4 के वार्ड क्रियान्वयन समिति सचिव का पर्यवेक्षक द्वारा की गई तालमेल और साजिश को निरस्त करने एवं वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में वार्ड सभा आयोजित करने की मांग की है।इस अवसर पर राजेश कुमार, दीपक कुमार, रुपेश कुमार ,चंद किशोर यादव,प्रकाश यादव, लल्लन यादव गुरुदेव यादव, विकास कुमार, नवीन कुमार,पवन सदा, लाल बिहारी सदा, सुनीता देवी, लीला देवी, रेखा देवी सहित अन्य मौजूद थे।
Subscribe to my channel



