Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में दीपोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में दीपोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Spread the love

-आईवी, एसएचजे व एमजीईएम स्कूल में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताऐं

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में दीपोत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बच्चों ने शानदार प्रस्तुतिजयां दी। साथ ही बच्चों ने स्कूल प्रांगण में बंदनवार, रंगोली, दीपक, शुभ-लाभ आदि बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
आईवी इंटरनेशनल स्कूल में दीपोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं में भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिसमें दीपक मैकिंग, वॉल हैंगिंग, लैंप मैकिंग, दीपक स्टैंड रॉकेट, कैंडल, दिवाली कार्ड, रंगोली इत्यादि प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या नंदिनी यादव ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाऐं देते हुए पटाखों का सही तरह से चलाने की बात कही। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक पावन शर्मा, रजत पचैरी, अवधेश उपाध्याय, श्वेता गुप्ता, सोनिया जैन, काजल मेघानी, नारायण यादव, लक्की अग्रवाल, नुदमा सिद्दीकी, मोहित गुप्ता, लोकेश मंगल, शिवम शुक्ला आदि अध्यापक मौजूद रहे। वहीं एस.एच.जे. माॅडर्न स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किये। जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुंदर तरीके से रामलीला का मंचन किया। राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक समस्त घटनाओं का मंचन छात्र-छात्राओं ने जीवंत और अत्यंत ही उत्साह के साथ किया। किंडरगार्डन के बच्चों ने हैप्पी दीपावली डांस पर अत्यंत मनमोहक प्रस्तुती दी। कक्षा पांच के बच्चों ने नो केक्रर डांस प्रस्तुत किया। वहीं सीनियर वर्ग ने बच्चों ने डासं के माध्यम से पर्यावरण संर

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com