Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

नगर पंचायत गोपामऊ के तीन सभासदों को पद एवं गोपानीयता की एसडीएम ने दिलाई शपथ

नगर पंचायत गोपामऊ के तीन सभासदों को पद एवं गोपानीयता की एसडीएम ने दिलाई शपथ

Spread the love

*नगर पंचायत गोपामऊ के तीन सभासदों को पद एवं गोपानीयता की एसडीएम ने दिलाई शपथ!*

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

*टड़ियावां/हरदोई..* जनपद की नगर पंचायत गोपामऊ के नवनिर्वाचित सभासदों मे वार्ड 9 बड़ी बाज़ार से शमसुल हक खां, वार्ड 11 बंजारा से जाहिदा, वार्ड 12 सैय्यद बाड़ा से अनस खां को उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने मंगलवार के दिन सदर तहसील कार्यालय पर बुलाकर साधारण सभा में तीनों सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। उपजिलाधिकारी स्वांती शुक्ला ने बताया कि व्यक्तिगत कारणों से एक महिला व दो पुरूष सभासदों ने बीते शनिवार शपथ ग्रहण समारोह में शपथ नही ले सके थे। जिन्हें मंगलवार को उपजिलाधिकारी स्वांती शुक्ला ने उक्त सभासदों को पद एवं गोपानीयता की शपथ दिलाई है। तत्पश्चात नवनिर्वाचित सभासदों व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे नौशाद नदवी ने तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी को बुके देकर सम्मानित किया। तहसीलदार ने कहा कि इस बार नगर पंचायत गोपामऊ का मतदान प्रतिशत जिले में प्रथम रहा है, इससे यह स्पष्ट है कि नगर के लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता है। कहा जिन सभासदों ने चुनाव में जीत हासिल की है, उन्हे चाहिए कि वार्ड की जनता के कार्यों को तन्मयता से करें किसी के प्रति बदले की भावना न रखें। सभासद शमसुल हक ने बताया कि उन्होने लगातार पांचवीं बार सभासद पद पर जीत हासिल कर रिकार्ड बनाया है बताया कि इसबार उन्होने 450 वोटों से जीत हासिल की है। अनस खां ने बताया कि वार्ड सैय्यदबाड़ा की सीट पर अधिकतर उनके परिवार का कब्जा रहा है इसबार जनता ने उन्हें जिताकर भेजा है। जाहिदा ने बताया कि वार्ड बंजारा से उनके स्व0 पति हाफिज अकरम सभासद रहे हैं पति की गैर मौजूदगी में वार्ड की जनता ने खुद उन्हें चुनाव में खड़ा किया और जीत तक पहुंचा दिया। बताया कि वार्ड में दो प्रत्याशियों मे भिड़न्त थी जनता ने इतने अधिक मतों से विजय दिलाई कि विपक्षी सदमें में आ गये और कहा कि बिना भेदभाव के जनता का कार्य करेंगी। पूर्व चेयरमैंन प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने एसडीएम सदर व तहसीलदार को बुके देकर सम्मानित किया। तथा सभी सभासदों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक विजय तिवारी,सभासद जितेन्द्र गुप्ता (बड़काई) पूर्व सभासद शकील अहमद, मो0 अनस,आजम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com