BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

सहरसा नगर निगम पहुंची नगर विकास विभाग की जांच टीम

सहरसा नगर निगम पहुंची नगर विकास विभाग की जांच टीम

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 

 सहरसा नगर निगम पहुंची नगर विकास विभाग की जांच टीम, घंटों तक खंगाली गईं संचिकाएं
पटना से आई उच्चस्तरीय टीम ने विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का किया गहन परीक्षण, जांच रिपोर्ट के बाद विभाग करेगा आगे की कार्रवाई

 नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना की उच्चस्तरीय जांच टीम मंगलवार को सहरसा नगर निगम कार्यालय पहुंची। विभागीय आदेश के आलोक में टीम ने नगर निगम की विभिन्न संचिकाओं, अभिलेखों एवं प्रशासनिक दस्तावेजों का कई घंटों तक गहन अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं से संबंधित फाइलों की जांच की गई और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली गई। पटना से आए जांच दल के सदस्यों ने बताया कि विभागीय निर्देश के तहत संचिकाओं का परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि टीम ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जांच किस विशेष मामले या शिकायत के संबंध में की जा रही है। जांच के दौरान नगर निगम प्रशासन ने टीम को सभी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराए और जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया। अब विभाग की जांच रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com