Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट तहसील मानिकपुर में डायरिया बीमारी से गई मासूम बच्चियों की जान उप जिला अधिकारी ने बताया

तहसील मानिकपुर में डायरिया बीमारी से गई मासूम बच्चियों की जान उप जिला अधिकारी ने बताया

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

प्रमेश श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी मानिकपुर के द्वारा बताया गया ग्राम पंचायत चूल्ही ब्लाक मानिकपुर सीएससी मानिकपुर अंतर्गत राजकिशोर के तीन पुत्रियां थी ,एक राधिका उम्र लगभग 8 वर्ष, दूसरी निर्मल उम्र लगभग 3 वर्ष, तीसरी शीतल उम्र लगभग 1 वर्ष। परसों रात में बड़ी वाली को उल्टी दस्त की समस्या हुई ,सीएससी मानिकपुर में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां वह अभी भी भर्ती है ,सीएमओ साहब से भी देखभाल के लिए कह दिया गया है, कल शाम को दूसरी 3 वर्ष वाली बेटी की हालत खराब हुई और रात 8:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई और सुबह 6:00 बजे तीसरी बेटी की मृत्यु हो गई, ।घटना बहुत दुखद है लेकिन गांव में पूछताछ से पता चला कि इसके अलावा किसी भी घर में कोई भी मरीज नहीं है, ना कोई बड़ा ,ना कोई बच्चा ,फिर भी ग्राम प्रधान को ,बीडियो को, सभी को निर्देश दे दिए गए हैं ,आशा को डोर टू डोर सर्वे के लिए भी लगा दिया गया है ।यह बीमारी इस घर में अवश्य हुई लेकिन अन्य अन्य घरों में भी अभी नहीं है।सभी पत्रकार बंधुओ से भी अनुरोध है कि कोई भी सूचना इस तरह की पाने पर तत्काल मुझे जरूर सूचित करे। उप जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे सम्मानित पत्रकार बंधु के द्वारा सीएमओ साहब से जानकारी ली गई इस मौके पर प्रशासन आम जनमानस उपस्थित रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com