Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार चार हथियार, चार कारतूस के साथ सैकड़ों लीटर शराब हुआ बरामद। चार दिनों में जिले से गिरफ्तार हुए 203 अभियुक्त

चार हथियार, चार कारतूस के साथ सैकड़ों लीटर शराब हुआ बरामद। चार दिनों में जिले से गिरफ्तार हुए 203 अभियुक्त

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर बीते 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक सहरसा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र , ओपी क्षेत्र और पुलिस शिविर क्षेत्रों में की गई पुलिसिया कार्रवाई के दौरान जहां 203 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। वही चार हथियार , उनके चार कारतूस और सैकड़ों लीटर नशे के सामान के साथ 6 बाइक , 2 कार और 5100 नकद रुपए बरामद किए गए। वहीं जिले के टॉप 10 बचे एक अपराधी मुकेश यादव की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई है।
एसपी लिपि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीते 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक के चार दिनों के दौरान सहरसा जिला पुलिस द्वारा उत्साहवर्धक कार्यवाही की गई है। कुल 203 फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई। जिनमें से 151 अभियुक्तों को जहां जेल भेज दिया गया। वहीं 52 अभियुक्तों को थाने से ही जमानत देकर रिहा कर दिया गया।
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान चार अवैध हथियार के साथ उनके चार जिंदा कारतूस को भी बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि 126 लीटर देसी शराब के साथ 5.880 लीटर विदेशी शराब और 161.300 लीटर कोरेक्स कफ सिरफ़ भी बरामद किया गया है। साथ ही 6 बाइक के साथ दो कार को जब्त किया गया और 5100 लूट की रकम को भी बरामद की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत काशनगर ओपी क्षेत्र अरसी गांव निवासी गणेश यादव के पुत्र और सहरसा जिले के टॉप टेन अपराधी मुकेश यादव की भी गिरफ्तारी की गई है। उन्हें 7 अक्टूबर की रात्रि गश्ती के दौरान देहद गांव के पास बाइक , देसी कट्टा और उनके कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वे सात कांडों में वांछित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com