Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद शराब पीने से पत्नी ने मना किया तो शराबी पति ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी

Spread the love

टूण्डला में शराब पीने से पत्नी ने मना किया तो शराबी पति ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक की महिला से शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी।
आरोपी की नौ साल पहले हुई थी शादी
थाना नारखी क्षेत्र के गांव खेरिया के गांव नारखी तालुका राजन लाल पुत्र सूरजपाल की शादी बिहार निवासी ललिता देवी के साथ नौ साल पहले हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक राजन शराब का आदी था। शराब के नशे में वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह लंबे समय से उसकी पिटाई को सहन करती आ रही थी। बताया जाता है कि आज भी आरोपी पति राजनलाल शराब पी रहा था तभी पत्नी ने शराब पीने से इंकार किया तो उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने पत्नी को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। महिला की हत्या की खबर गांव में फैल गई। मौके पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद से ही ग्रामीण पति को भला बुरा कह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी शराब पीने से इंकार करती थी लेकिन वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इस मामले में थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है जबकि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com