सहरसा में बच्चों के लिए एआई आधारित स्वास्थ्य जांच की नई पहल
सहरसा में बच्चों के लिए एआई आधारित स्वास्थ्य जांच की नई पहल

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
सहरसा में बच्चों के लिए एआई आधारित स्वास्थ्य जांच की नई पहल
सहरसा शहर के पुरब बाजार में बच्चों के लिए एआई आधारित प्रारंभिक स्क्रीनिंग सुविधा की शुरुआत की गई है। गुप्ता एआई पीडियाट्रिक्स क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन पूजा-पाठ के साथ किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ एवं नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लिनिक में 1 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए एआई आधारित स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से ऑटिज्म, एडीएचडी, सीखने में कठिनाई और भाषा व विकास संबंधी समस्याओं की शुरुआती पहचान की जा सकेगी। क्लिनिक में ईईजी, बीईआरए, ईसीजी और इकोकार्डियोग्राफी जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही ऑनलाइन स्क्रीनिंग की सुविधा भी शुरू की गई है, जिसमें अभिभावक बच्चे का वीडियो भेजकर प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि एआई तकनीक के जरिए बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Subscribe to my channel



