Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार वारंट के बाद भी गिरफ्तारी नहीं ,पीड़ित परिवार में आक्रोश 

वारंट के बाद भी गिरफ्तारी नहीं ,पीड़ित परिवार में आक्रोश 

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत सौरबाजार पंचायत स्थित वार्ड नंबर 3 का मामला तूल पकर लिया है। न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं करने व आरोपियों से मिल रही धमकी को लेकर पीड़ित परिवार को डर समा गया है। पीड़ित पिता ने जानकारी देते हुए बताया है कि 1 वर्ष पूर्व हमारे पुत्र सानू कुमार को चन्दौर  पूर्वी बथनहा टोला निवासी दुलार यादव समेत अन्य लोगों के द्वारा जोर जबरदस्ती अपहरण कर एक लड़की से शादी करवा दिया गया था। जिसको लेकर सौर बाजार थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया था जिसका कांड संख्या 74 /21 हैं। लेकिन  न्यायालय से वारंट निकलने के बावजूद भी पुलिस एक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, पीड़ित परिवार के लोगों ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर की है, अन्यथा डीएम कार्यालय के पास धरना पर बैठने का मन बना लिया हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है बहुत जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com