सुपौल खाद नहीं मिलने से किसानों का फूटा गुस्सा। सड़क जाम कर जताया आक्रोश

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित बिस्कोमान में खाद लेने आए महिला, पुरुष, किसानों की है।
सुबह से लेकर शाम तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिला खाद।
गुस्साए किसानों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश।
सरकार के खिलाफ खूब खरी खोटी सुनाई।
किसानों ने बताया की हमलोग घर पर बाल बच्चे को छोड़कर सुबह से शाम तक भूखे प्यासे लाइन में लगे रहने के बाद भी खाद नहीं मिला है।
आखिर ऐसा क्यों जब किसान हीं सड़क पर उतर जाएंगे।
तो आम जनता का क्या होगा।
क्योंकि किसान अन्य दाता होता है।
जिससे सारी दुनिया चलती है।
किसान समय पर फसल नहीं लगाएंगे अनाज का उत्पादन नहीं करेंगे तो फिर आमजन पर क्या असर पड़ेगा।
करीब घंटों सड़क जाम रहने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा समझा बुझाकर आवागमन जारी किया।
वहीं इस कंपकपाती ठंढ़ में खाद के लिए लाइन में प्रथम नम्बर आए जिससे पहले खाद लिया जा सके उसके लिए महिला पुरुष किसान घर छोड़कर शाम से बिस्कोमान गेट पर बैठ कर रात्रि समय बिताकर सुबह दस बजने के इंतजार में लगे हुए हैं।
आखिर ये बात सोचने को मजबूर करती है की हमारे देश में जिसे अन्य दाता कहते हैं।
उसकी ये स्थिति बनी हुई है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में किसान ऐसे हीं परेशान होते रहेंगे।
या फिर किसानों के समस्या का समाधान भी होगा।
बाईट:-किसान।
Subscribe to my channel



