सहरसा बिहार सहरसा में गर्भवती महिला ने गांव के ही चौकीदार पर लगाए गंभीर आरोप। चौकीदार ने घर में घुसकर की रेप की कोशिश
सहरसा में गर्भवती महिला ने गांव के ही चौकीदार पर लगाए गंभीर आरोप। चौकीदार ने घर में घुसकर की रेप की कोशिश

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* ओपी क्षेत्र में रक्षक ही बने भक्षक की काली करतूतें सामने आई है। गांव व महाल की सुरक्षा करने वाला चौकीदार ने ही देर रात्रि गांव के एक गर्भवती महिला के घर घुसकर मुंह काला करने का असफल प्रयास किया। मामले को लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर गांव में दोनों पक्षों के बीच दिन भर खुब खिचड़ीयां पकी अंत में जब बात नहीं बनी तो पिड़िता ने ओपी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग किया। मामला प्रियनगर गांव में एक चौकीदार का है। जो गर्भवती महिला के घर सुना देखकर देर रात्रि गलत नियत से घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। मामले को लेकर पिड़ित पुतली शर्मा की पत्नी ने ओपी में लिखित आवेदन देकर चौकीदार के उपर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किया है। दिए आवेदन में प्रियनगर गांव निवासी पिड़िता ने कही है कि मैं अपने परिवार वालों के साथ खाना पीना खाकर घर में अकेली सोयी हुई थी कि रात्रि करीब बारह बजे गांव के ही स्व. नुनुलाल पासवान का पुत्र दिनेश पासवान ने घर के दरवाजे में धक्का देकर खोल दिया और मेरी हाथ पकड़ कर गलत नियत से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हो हल्ला करने पर घर के सभी सदस्यों ने आया तो छोड़कर पीछे के रास्ते से भाग निकला। साथ ही धमकी दिया कि पुलिस में सिकायत किया तो अंजाम बुरा होगा। मालूम हो कि थाने पर पीड़िता के पहुंचने के बाद भी हाई वोल्टेज ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा। जिनमें कई बार आवेदन बदला गया। गांव के नाम चिन्ह जनप्रतिनिधि भी बार-बार महिला पर पंचायत कर रफा-दफा करने की बात कह रहे थे। अहले सुबह से ही पीड़ित महिला के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने शुरू हो गई थी। वहीं इस मामले में ओपी में पदस्थापित चौकीदार दिनेश पासवान ने आरोप को झूठा बताया। उन्होंने कहा शराब की सूचना देने पर वार्ड सदस्य समेत अन्य लोगों के द्वारा झूठी साजिश कर हमें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।
*BYTE :-* पीड़ित महिला।
*BYTE :-* चौकीदार दिनेश पासवान।
Subscribe to my channel


