जय मां भवानी राईस मिल में लगी आग।लाखों से ऊपर छती का अनुमान।बड़ी मुश्किल से अग्निशमन की 6 गाड़ी आग पर किया काबू।
जय मां भवानी राईस मिल में लगी आग।लाखों से ऊपर छती का अनुमान।बड़ी मुश्किल से अग्निशमन की 6 गाड़ी आग पर किया काबू।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)
*स्टोरी :-* जय मां भवानी राईस मिल में लगी आग।लाखों से ऊपर छती का अनुमान।बड़ी मुश्किल से अग्निशमन की 6 गाड़ी आग पर किया काबू।
*एंकर :-* खबर सहरसा से है जहां बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही स्थित जय भवानी राइस मिल में भीषण आग लग गई,आग किन कारणों से लगी ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, फिलवक्त अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू,राइस मिल में रखे धान और चावल की क्षति हुई है,अधिकारियों की माने तो क्षति का आकलन लगाया जा रहा है।
मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव की माने तो सूचना मिलते ही हमलोग 3 गाड़ी के साथ प्रस्थान किए और जिले की कई अग्निशमन की गाड़ियों को मंगवाया गया,हमलोग कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाए है राइस मिल को बचा लिया गया,आग की वजह स्पष्ट नहीं है फिलवक्त क्षति का आकलन किया जा रहा है।
वही मौके पर मौजूद बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अग्निशमन को सूचना देने के बाद आग पर काबू पाया गया,संभवतः ट्रांसफार्मर से मिल में जुड़े लाइन में किसी प्रकार के फॉल्ट की वजह से आग लगी है, धान और चावल की क्षति हुई है।
Subscribe to my channel


