Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के आईटी संस्थान व छलेसर कैंपस के बी फार्मा के छात्रों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। कुलसचिव ने संस्थान के निदेशकों से बात कर जल्द से जल्द छात्रों को ट्यूशन फीस भरने में समय देने का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पुनीत कुमार ने कहा विगत दिनों पूर्व विश्वविद्यालय के द्वारा सम सेमेस्टर के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरवाए गए थे लेकिन विश्वविद्यालय के आईटी एवं छलेसर कैंपस के बी फार्मा के छात्रों की बड़ी संख्या में ट्यूशन फीस वर्तमान सेमेस्टर तक ना भरे जाने के कारण उनके परीक्षा फॉर्म नहीं खोले गए विश्वविद्यालय के आईटी में बाहर से आकर पढ़ने वाली गरीब छात्रों जो कि स्कॉलरशिप के सहारे पढ़ते हैं। लेकिन अभी तक छात्रों की स्कॉलरशिप न आने के कारण छात्र अभी अपनी फीस भरने में असमर्थ हैं, छात्रों ने संस्थान के निदेशक से भी बात की लेकिन उन्होंने परीक्षा फॉर्म खोलने से साफ मना कर दिया जिसके चलते परेशान हैं।
इकाई उपाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि छात्रों को भविष्य को देखते हुए विश्वविद्यालय तत्काल प्रभाव से छात्रों के परीक्षा फॉर्म खोलें इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित ना हो।
इस दौरान पुनीत कुमार रॉकी चौधरी कुलदीप वर्मा इंद्रजीत मौर्य आनंद प्रकाश महतो अभिषेक दिवाकर देवेंद्र सिंह विशाल सिंह आशीष कुमार विनय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com