सहरसा कहरा प्रखंड कार्यालय में कोसी प्रमंडलीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, अफरा-तफरी का माहौल
कहरा प्रखंड कार्यालय में कोसी प्रमंडलीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, अफरा-तफरी का माहौल

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
सहरसा कहरा प्रखंड कार्यालय में आज अफरा तफरी का माहोल उत्पन्न हो गया जब कोशी प्रमंडलीय आयुक्त गौरख नाथ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए यह खबर जैसे ही प्रखंड कार्यालय के अधिकारी और कर्मी को मिली तो सभी एक्टिव मोड में दिखे फाइलों को इधर से उधर खिसखाते हुए नजर आए आज प्रखंड कार्यालय आए जनता को इज्जत भी दिया जा रहा है जो अधिकारी और कर्मी अपने कुर्सी से उठते नही थे वो आज जनता को इज्जत दे रहे थे । साथ ही साथ जनता की समस्या को भी दूर करने में लगे थे वही कोशी प्रमंडलीय आयुक्त गौरख नाथ ने प्रखंड कार्यालय के अंचल कार्यालय का भी निरक्षण किया और प्रखंड कार्यालय के अधिकारी और कर्मी के साथ बैठक की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए साथ ही जानता से किस तरह दोस्ती किया जा सकता है उसके बारे में भी बताया गया । साथ ही साथ कोशी प्रमंडलीय आयुक्त गौरख नाथ ने प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के कर्मी की समस्या को भी सुना और कार्य के दौरान क्या क्या परेशानी होती है उनकी भी जानकारी हासिल की । कोसी प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ ने बताया कि आज कहरा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया है इस दौरान कई खामियां पाई गई है जिसको लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिया गया है साथ ही साथ भूमि विवाद से संबंधित मामलों की भी जांच की गई है और जल्द से जल्द मामले का निपटारा करने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है ताकि जनता को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े इसको लेकर कर्मियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दी गई है ।
Subscribe to my channel


