सहरसा बिहार आपसी विवाद में चली गोली एक युवक जख्मी, जख्मी युवक सदर अस्पताल में भर्ती।जांच में जुटी पुलिस
आपसी विवाद में चली गोली एक युवक जख्मी, जख्मी युवक सदर अस्पताल में भर्ती।जांच में जुटी पुलिस

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरीख गांव में आपसी विवाद में आज शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक सागर कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया है ।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां जख्मी युवक का इलाज जारी है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थानां की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।
जानकारी हो कि दो दोस्तों के बीच आपसी विवाद हुआ था जिसमें आपसी बहस वाजी हो गयी और उसी दौरान एक दोस्त ने गोली चला दी जो गोली उक्त युवक के पैर में लगी जिससे सागर कुमार नामक युवक को गोली लग गयी।और वो बुरी तरह से जख्मी हो गया।
वहीं इस मामले में दो आरोपी को बिहरा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं परिजनों ने तीन नामजद सहित दो अज्ञात के विरुद्ध बिहरा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमे मुख्य आरोपी अमरजीत मुखिया को बनाया गया है।
इस घटना के संबंध में बिहरा थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि आपसी विवाद में एक युवक को गोली लगी है।आवेदन पीड़ित परिजनों के द्वारा थाने में दिया गया है,जिसके आलोक में दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
Subscribe to my channel


